आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा जारी किया गया एक महत्वपूर्ण पहचान पत्र है। यह न केवल हमारी पहचान का एक जरिया है, बल्कि यदि हमे नौकरी के लिए आवेदन करना हो, स्कूल में दाखिला लेना हो, या बैंक खाता खुलवाना हो, हर जगह आधार कार्ड की मांग होती है।
इसके साथ यह सभी सरकारी और प्राइवेट सेवाओं का लाभ उठाने के लिए भी जरुरी है। इसलिए आज की पोस्ट में हम आपके लिए आधार कार्ड डाउनलोड करने के बहुत ही आसान तरीके लेकर आए है। आप अपना आधार कार्ड UIDAI, DigiLocker, MAadhaar App, UMANG पोर्टल से आसानी से डाउनलोड कर सकते है। चलिए जानते है, “Aadhar Card Download” के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से।
UIDAI से Aadhar Card कैसे Download करें
आप UIDAI से तीन तरीके से अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते है। जैसे –
- Aadhaar Number
- Enrolment ID Number
- Virtual ID Number
Aadhaar Number से आधार कार्ड डाउनलोड करे
- UIDAI से आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट https://uidai.gov.in/en/ पर जाना है।
- जहा होम पेज पर आपको My Aadhaar का ऑप्शन दिखाई देगा। उसके ऊपर क्लिक करना है।

- क्लिक करते ही वहाँ कई सारे ऑप्शन खुल जाएंगे।
- जिसमे आपको Download Aadhaar पर क्लिक करना है।

- इसके बाद एक फार्म ओपन हो जाएगा।

- इस फार्म आपको Aadhaar Number के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
- अब आगे अपना आधार नंबर डालना है और कैप्चा कोड को पूरा करना है।
- फिर Send OTP पर क्लिक करना है।
- जिससे आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा। ओटीपी डालकर वेरिफाई करना है।
- उसके बाद डाउनलोड पर क्लिक करना है और इस तरह से आप UIDAI से अपना Aadhaar कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
Enrolment ID Number से Aadhar Download करे
- एनरोलमेंट आईडी नंबर से आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/en/ पर जाना है।
- जहां आपको My Aadhaar के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

- फिर आपकी स्क्रीन पर एक पेज ओपन होगा जंहा आपको कई ऑप्शन दिखाई देंगे।
- जिसमे से आपको Download Aadhaar के ऊपर जाना है और क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद वहां एक फार्म खुल जाएगा।

- इस फार्म में आपको Enrolment ID Number वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
- आगे आपको Enrolment Number उसके बाद Select EID Date, Time और कैप्चा कोड को पूरा करना है।
- फिर Send OTP के ऊपर क्लिक करना है।
- आपके रेजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आ जाएगा।
- OTP डालकर वेरिफाई करना है। उसके बाद डाउनलोड के ऊपर क्लिक करके आप अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
Virtual ID Number से Aadhaar Download करे
- Virtual ID Number से आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको UIDAI की ऑफिसियल वेबसाइट https://uidai.gov.in/en/ पर जाना है।
- होम पेज पर आपको My Aadhaar के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

- फिर वंहा एक नया पेज ओपन हो जाएगा। जिसमे से आपको Download Aadhaar के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
- सेलेक्ट करते ही एक फार्म खुल जाएगा।

- जिसमे आपको लास्ट ऑप्शन Virtual ID Number को सेलेक्ट करना है।
- उसके बाद नीचे दिए गए Virtual ID Number और कैप्चा कोड को पूरा करना है।
- आगे सेंड ओटीपी के ऊपर क्लिक करना है, क्लिक करते ही आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आ जाएगा।
- OTP डालकर वेरिफाई करना है।
- अब डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करना है और आप अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
DigiLocker से Aadhar Card Download करने का तरीका स्टेप बाय स्टेप
डिजिलॉकर से भी आप आसानी से अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते है। जिसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
- आपको सबसे पहले DigiLocker की आधिकारिक वेबसाइट https://www.digilocker.gov.in/ पर जाना है।
- होम पेज पर आपको Sign in के ऑप्शन पर क्लिक करना है और अपना अकाउंट लॉगिन करना है।

- इसके बाद Documents वाले फार्म में Aadhaar Card वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।

- सेलेक्ट करते ही स्क्रीन पर आपको कई ऑप्शन दिखाई देंगे, जिसमे से आपको Unique Identification Authority of India (UIDAI) पर क्लिक करना है।

- क्लिक करने के बाद आगे आपको अपना आधार नंबर डालना है।
- Send OTP पर क्लिक करना है और आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आ जाएगा।
- अब आपको OTP Code डालकर वेरिफाई करना है।
- फिर डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करना और आपका आधार कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।
MAadhaar App से Aadhar Card कैसे Download करें
MAadhaar App से आधार कार्ड डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप नीचे दी गई है।
- सबसे पहले आपको इस ऐप को प्ले स्टोर से इनस्टॉल करना है।
- अब इसमें अपना अकाउंट लॉगिन करना है।

- लॉगिन करने के बाद आपको All services में से Download Aadhaar के ऑप्शन पर पर क्लिक करना है।

- क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर दो ऑप्शन दिखाई देंगे।
- पहला ऑप्शन Regular Aadhaar और दूसरा ऑप्शन Masked Aadhaar
- पहले ऑप्शन पर क्लिक करते ही वंहा 1. Aadhaar Number 2. Enrolment ID Number 3. Virtual ID Number ऑप्शन आ जाएंगे।
- इनमे से आप किसी भी ऑप्शन पर क्लिक करके मांगी गई पूरी जानकारी देने के बाद कैप्चा कोड पूरा करके Send OTP पर क्लिक करे।
- उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी कोड आ जाएगा।
- कोड डालकर वेरिफाई करे और डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करे इस तरह आप अपना आधार कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते है।
- दूसरे ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने तीन ऑप्शन 1. Aadhaar Number 2. Enrolment ID Number 3. Virtual ID Number ओपन हो जाएंगे।
- इन ऑप्शन में से आप कोई भी चुन सकते है और स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी भरकर कैप्चा कोड डालना है।
- उसके बाद Send OTP पर क्लिक करना है। आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी कोड आ जाएगा।
- ओटीपी डालकर वेरिफाई करे और डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करके अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
UMANG से Aadhaar Card Download करने की पूरी प्रक्रिया
UMANG से आप अपना आधार कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते है, उसकी पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है।
- अपना Aadhaar Card Download करने के लिए सबसे पहले आपको उमंग पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट https://web.umang.gov.in/ पर जाना है।
- जहा होम पेज पर आपको Service वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

- जंहा आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
- इस पेज पर आपको Aadhaar के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

- क्लिक करते ही आपके सामने डाउनलोड का ऑप्शन आएगा। उसके ऊपर क्लिक करे।
- अब वंहा एक नया पेज ओपन होगा। जंहा आपको अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड भरना है।
- Send OTP पर क्लिक करना है। जिसके बाद आपके रेजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एक ओटीपी कोड आएगा।
- उसके बाद ओटीपी कोड डालकर वेरिफाई करे।
- अब आप बहुत ही आसानी से अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
- उसका प्रिंट आउट निकल सकते है।
आशा करते है, कि आपको Aadhar Card Download के बारे में दी गई पूरी जानकारी पसंद आई होगी।